डेहरी: आरपीएफ ने पेट्रोलिंग के दौरान सोन ब्रिज के नजदीक से बरामद किया अंग्रेजी शराब की खेप ,बैग सहित फेंक भाग गए थे धंधेबाज
Dehri, Rohtas | Apr 8, 2024 डेहरी में आरपीएफ को बड़ी कामयाबी कामयाबी हाँथ लगी है। दअरसल सोन ब्रिज के नजदीक रेल पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी तभी एक लावारिस पड़े बैग को देखा तो पुलिस ने शक के आधार पर बैग को खोल देखा तो उसमें शराब की बोतल पड़ी मिली ।RPF इंस्पेक्टर ने बताया कि हरे रंग के बैग में चेक करने पर 9 लीटर अंग्रेजी शराब पाया गया संभवतः पुलिस को देख धंधेबाज बैग छोड़ भाग गए होंगे।