डेहरी: आगामी पर्व त्योहार को लेकर अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित,SDM -ASP भी रहे मौजूद
Dehri, Rohtas | Apr 7, 2024 अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आज ईद ,चैती छठ व रामनवमी के जुलूस को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई.जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह व एएसपी शुभांक मिश्रा ने की। बैठक में एसडीएम व एएसपी सभी लोगों की बातें सुनी और समस्याओं का निदान को लेकर आश्वासन दिया। भाई उन्होंने बताया कि आगामी पर्व त्यौहार पर डीजे पर बैन होगा व प्रशासन अलर्ट रहेगा।