बदायूं: थाना बिनावर पुलिस ने बैंक में टेपबाजी करने वाले दो अभियुक्तों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली
Budaun, Budaun | Jul 29, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में बैंक में 9 जुलाई को टपैबाजी की गई थी। जिसमें पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस की टपेबाजी करने वाले दो अभियुक्तों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जबकि तीन अभियुक्त मौके से फरार हो गए हैं जिसमें एक महिला भी बताई जाती है। फिलहाल पुलिस ने घायल दोनों व्यक्तियों को भर्ती कराया है।