🌾 किसानों की सुविधा और पारदर्शी धान खरीदी के लिए प्रशासन तैयार!
बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से शुरू होकर 15 जनवरी 2027 तक संचालित होगी।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री सुरेंद्र प्रसाद वैद्य ने धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा कर सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
✅ 142 उपार्जन केंद्रों में ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूर्ण। ✅ किसानों के रकबे के अनुसार टोकन वितरण की व्यवस्था। ✅ बारदानों का 50:50 अनुपात में उपयोग। ✅ धान की गुणवत्ता जांच के लिए ग्रेडिंग अनिवार्य। ✅ कस्टम मिलिंग एवं परिवहन व्यवस्था की समीक्षा।
किसानों का हित सर्वोपरि! प्रशासन का संकल्प है कि प्रत्येक किसान अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करे और धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो।
#धानखरीदी2026 #बालोद #DhanKharidi2026 #Balod
1 views | Balod, Chhattisgarh | Nov 5, 2026