सूरजपुर: सूरजपुर पुलिस ने 50 लाख कीमत के 293 गुम मोबाइल नागरिकों को लौटाए, विभिन्न जिलों व राज्यों से ट्रेस किए गए थे
*सूरजपुर पुलिस ने 50 लाख कीमत के 293 गुम मोबाईल नागरिकों को लौटाए, विभिन्न जिलों व राज्यों से ट्रेस किए गए थे गुम मोबाईल।* *सूरजपुर।* जिले की पुलिस ने गुम मोबाईल के लिए विशेष अभियान चलाकर 50 लाख रूपये के 293 गुम मोबाईल बरामद करने में सफलता हासिल की है। इन मोबाईल को उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गया हैं। नागरिकों ने मोबाइल वापस मिलने पर पुलिस का आभार जताया।