सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक गीता धामी ने युवाओं को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई और कहा कि यह मुहिम परिवारों के टूटते हुए सपनों को जोड़ने का अभियान है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में महाविद्यालय के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।