फतुहा: शीशा मिल मोहल्ले से एक 20 वर्षीय युवक हुआ लापता परिजन परेशान।
Fatwah, Patna | Jun 5, 2026 शीशामिल मोहल्ले से एक 20 वर्षीय युवक का लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक शीशामिल निवासी विद्यानंद पांडे का 20 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार है। अपने स्तर से परिजन द्वारा काफी खोजबीन किया गया है। लेकिन जब कुछ भी अता-पता नहीं चला उसके बाद परिजन ने फतुहा थाना में लिखित शिकायत किया है। शिकायत के आलोक में फतुहा थाना की पुलिस मामले की छानबीन करने जुटी है।