पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत झिलमिला जलाशय के नहर की मरम्मत का कार्य मंगलवार दोपहर 1:00 बजे किया गया। इसके साथ ही बागन जलाशय की मुख्य नहर पर स्थित क्षतिग्रस्त अक्वाडक्ट (जलसेतु) के जीर्णोद्धार का कार्य भी प्रारंभ किया गया है। कार्यपालन यंत्री केपी कड़ियाम में मौके पर पहुंचकर के इन दोनों ही कार्यों का निरीक्षण किया।