कांडी: कांडी में बेलगाम ट्रैक्टर ने महिला की जान ली, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
Kandi, Garhwa | Mar 13, 2026 कांडी थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव में उस वक्त कोहराम मच गया, जब शुक्रवार दोपहर मृतिका कलिता देवी का शव गांव पहुंचा। मौत से गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मुआवजे और अवैध रूप से चल रहे ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए, इससे यातायात पूरी तरह ठप रहा. हंगामे की सूचना मिलते ही कांडी थाना प्रभारी