करौं: करौं थाना क्षेत्र में दो गाड़ियों की टक्कर, एक व्यक्ति घायल
Karon, Deoghar | May 21, 2026 गुरुवार को करौं थाना क्षेत्र के कुकुरशिला मोड़ पानी टंकी के सामने दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। फ्रिज लदी मिनी गाड़ी (नंबर JH 10 DH 7614) का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पिकअप वाहन का चालक ठीक है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करौं भेज दिया।