डीग: डीग में जिला स्टांप वेंडर संघ का चुनाव संपन्न, सुभाष शर्मा बने अध्यक्ष
जिला स्टांप वेंडर संघ, डीग का चुनाव सोमवार को जल महल परिसर में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन हरिश कौशिक की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें डीग, जनूथर और खोह तहसीलों के स्टांप विक्रेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।