कांकेर के कोमलदेव जिला अस्पताल में जारी निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण विधायक आशाराम नेताम ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और कार्यों की समयसीमा का विस्तृत अवलोकन किया। विधायक नेताम ने अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की बात कही।