बिंदकी: कंसपुर गुगौली गांव के समीप ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, बिहार से दिल्ली जा रहा था मृतक
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत कंसपुर गुगौली गांव के समीप रेलवे लाइन में सोमवार की सुबह लगभग 9:30 बजे बिहार से दिल्ली जा रही ट्रेन से गिरकर फैयाज आलम निवासी हरदिया जनपद मोतीहारी बिहार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।