सहारनपुर: गागलहेड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया, 13.40 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गागलहेड़ी पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13.40 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर 3 बजे थाना गागलहेड़ी पुलिस को सूचना मिली थी।