बाबई: माखन नगर में रेत का अवैध उत्खनन कर रहे ट्रक को जब्त कर माइनिंग विभाग ने थाने में करवाया खड़ा
प्रशासन की रोक के बाद भी रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि आए दिन रेत माफिया रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं ऐसा ही एक मामला बुधवार को माखन नगर का सामने आया है जहां अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन करते हुए मीनिंग विभाग की टीम ने रेत से भरे एक ट्रक को जप्त कर माखननगर थाना परिसर में पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा कर कार्रवाई की।