धौलपुर: जिला कलक्टर ने मेडिकल कॉलेज छात्रावास का निरीक्षण किया, छात्रों से बुनियादी सेवाओं पर जानकारी ली
जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी रविवार को राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के छात्रावासों का निरीक्षण करने पहुंचे। जिला कलेक्टर ने गहनता से छात्रावास की स्थिति का निरीक्षण करते हुए छात्रों से बुनियादी सेवाओं पानी, बिजली, सुरक्षा, सफाई इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने छात्रावास परिसर में शौचालयों की नियमित साफ-सफाई हेतु निर्देश दिए।