भिंड नगर: तेज बारिश और आंधी से शास्त्री चौराहा पर गिरा स्ट्रीट लाइट का पोल, यातायात हुआ प्रभावित,नपा प्रशासन ने हटवाया
भिंड। शहर में कल तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश का असर सोमवार को भी देखने को मिला। शास्त्री चौराहा पर लगा स्ट्रीट लाइट का बिजली पोल गिरकर बीच सड़क पर आ गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पोल गिरने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।