फतुहा: गंगा दशहरा पर त्रिवेणी संगम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Fatwah, Patna | May 26, 2026 गंगा दशहरा पर त्रिवेणी संगम पर उमडा आस्था का सैलाब हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई है। गंगा पुनपुन नदियों का संगम स्थल पर बिहार के विभिन्न जिले से आए श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त से ही आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दी है। मान्यता है की गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से 10 तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। इसे लेकर नदी थाना पुलिस मुस्तैद रही है।