मुज़फ्फरनगर: प्रभारी मंत्री का सख्त संदेश, बरसात से पहले नाले साफ और सड़कें गड्ढामुक्त हों, नशे के कारोबार पर कार्रवाई के आदेश
मुजफ्फरनगर में प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने नाला सफाई, सड़क मरम्मत, जलापूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। बरसात से पहले सभी तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया गया। साथ ही 5 जून से 21 जून तक चलने वाले “विकास, सेवा, सुशासन और जनकल्याण” अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए।