थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। जनपद संभल के थाना क्षेत्र के गांव सिरसा की मढैया निवासी पीड़िता रेखा ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी 18 वर्ष पूर्व सोनू के साथ हुई थी, जिससे उसके दो बेटे भी हैं।