निवाई: गांव वनस्थली में हवलदार भंवरलाल गुर्जर का असम राइफल्स में 26 वर्ष पूर्ण होने पर निवाई पहुंचकर किया गया स्वागत
Niwai, Tonk | Apr 4, 2026 उपखंड क्षेत्र के गांव वनस्थली के रहने वाले हवलदार भंवरलाल गुर्जर असम राइफल्स में 26 वर्षों की अपनी उत्कृष्ट गौरवमयी सेवा सकुशल संपन्न करने के उपरांत शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे वनस्थली मोड पर सैकड़ो देश प्रेमियों ने वहां तिरंगा रैली के साथ सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में भाग लिया। कांग्रेस के युवा नेता हंसराज गुर्जर ने हवलदार भवन लाल गुर्जर का स्वागत किया।