रामगंजमण्डी: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में संदिग्ध मौत, परिवार अंतिम संस्कार करने चला था, पुलिस जांच में शव पर मिले चोटों के निशान
रामगंजमंडी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कॉलोनी का एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। घर पर मृतक नवनीत सोनी अकेले थे। परिवार जब समारोह से वापस लौटा तो उन्होंने बाथरूम में नवनीत का शव पड़ा देखा। परिवार ने शव के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी थीं।