अनूपपुर: भालूमाड़ा में जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
वार्ड क्रमांक 11 दफाई नंबर 3 निवासी विजय कुमार कोरी (45) ने 21 अप्रैल की रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन और आसपास के लोग उन्हें तुरंत कॉलरी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया कि उन्होंने जहरीला पदार्थ का सेवन किया था ।