रायबरेली: गन्ना कांटा मैदान के पास डंपर की टक्कर से एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने दी घटना की जानकारी
Raebareli, Raebareli | Sep 27, 2026
27 सितंबर रविवार की शाम 4:00 बजे अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दो किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान मौत घोषित कर दिया। तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना को लेकर परिजनों तथा ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लगातार उक्त स्थान पर कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। परंतु वाहन चालक तेज रफ्तार से बाज नहीं आ रहे।