मुज़फ्फरनगर: चरथावल में रिश्तों का खूनी अंत, बीवी पर बुरी नजर पड़ने पर छोटे भाई ने बड़े भाई का किया कत्ल, CCTV से खुली पोल
चरथावल में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रूकनपुर निवासी दीपक की हत्या उसके छोटे भाई सचिन ने ही की थी। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज में खुलासा हुआ कि सचिन ने पहले भाई को शराब पिलाई, फिर बिरालसी नहर के पास ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने बताया कि बड़ा भाई उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करता था, जिससे परेशान होकर उसने हत्या की थी।