रॉबर्ट्सगंज: राबर्ट्सगंज के हिन्दुआरी चौकी के पास बाइक से गिरकर महिला की मौत
राबर्टसगज के हिन्दुआरी चौकी के पास बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गयी,बुधवार शाम 5 बजे महिला पति और बच्चे के साथ बाइक से जा रही थी,तभी अचानक आई आंधी के कारण महिला बाइक से गिर गई। पति और बच्चा बाइक से आगे बढ़ गए वहीं महिला पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी,घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।