पेण्ड्रा: पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर पुल धंसने से बीच पुल में फंसी पुष्पराज बस, टला बड़ा हादसा
बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर बांसाझाल स्थित एक जर्जर पुल अचानक दो हिस्सों में टूटकर ढह गया। इस दौरान पुल से गुजर रही एक यात्री बस टूटे हुए हिस्से के बीच फंस गई। गनीमत रही कि बस नदी में नहीं गिरी और एक बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पेंड्रा से बिलासपुर जा रही यात्री बस जैसे ही बांसाझाल के पास पहुँची