हज़ारीबाग: हजारीबाग सेंट्रल जेल से तीन कैदी फरार, प्रशासन में हड़कंप
हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन कैदियों के फरार होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। फरार कैदी धनबाद जिले के बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने इसकी पुष्टि की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कैदी सजायाफ्ता थे या विचाराधीन। हाई सिक्योरिटी जेल से कैदियों के फरार होने पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।