शुक्रवार की शाम साढ़े 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक यातायात माह के अंतर्गत शामली जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान जारी है। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 129 चालान काटे गए, जिसकी अनुमानित राशि लगभग 1.5 लाख रूपए है। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई।