मड़ियाहू: नोनरा ग्राम पंचायत में 'प्रशासन आपके द्वार' चौपाल में विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत नोनरा में रविवार की सुबह करीब 10 बजे ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।