कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बुधवार को धान उपार्जन केन्द्र मचान्दुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। दरअसल बुधवार दोपहर 1 बजे उन्होंने यहां पर धान के स्टेग, प्रत्येक स्टेग में बोरों की संख्या, अब तक खरीदे गये धान और उठाव के साथ ही किसानों की टोकन व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वाहन एन्ट्री पंजी एवं अन्य पंजी संधारण सही नहीं पाये जाने पर समिति प्रबंधक को फटकार