जांजगीर: महिला थाना जांजगीर की त्वरित कार्रवाई ने महिलाओं का भरोसा बढ़ाया, 14 मामलों में 19 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिले में महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से अप्रैल 2026 में शुरू किए गए महिला थाना जांजगीर का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। महिला थाना की सक्रिय कार्यशैली और संवेदनशील पुलिसिंग के चलते पीड़ित महिलाएं अब सीधे महिला थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा रही हैं, जिससे उन्हें त्वरित कार्रवाई और न्याय मिल रहा है।