शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे व्यस्त इलाकों में भी सेंधमारी से नहीं चूक रहे। ताजा मामला विस्तान रोड का है, जहाँ बीती रात एक अज्ञात शातिर चोर ने विनोद जायसवाल के निजी क्लिनिक के ताले तोड़कर बड़ी चोरी को अंजाम देने की कोशिश की। गनीमत रही कि मजबूत तालों ने चोर के इरादों पर पानी फेर दिया और वह अंदर घुसने में नाकाम रहा।