कुटुंबा: अंबा में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार बच्ची गंभीर रूप से जख्मी, किया गया रेफर
अंबा बाजार के मुख्य चौक पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची शिवानी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वह अपने परिजनों के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।