बरियारपुर: विशेष धावा दल ने पांच बाल मजदूरों को मुक्त कराया
शनिवार को श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश की अगुवाई में विशेष धाव दल का गठन कर गैरेज ,होटल ,इत्यादि में छापेमारी कर पांच बाल मजदूर को मुक्त कराया। वहीं उन्होंने बताया कि बाल मजदूरी पर रोक लगाने को लेकर हमारे विभाग पूरी तरह से सजग है। मौके पर उपस्थित सदर प्रखंड श्रम परिवर्तन पदाधिकारी विक्रम कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।