जिला अध्यक्ष विजयालक्ष्मी तंवर ने बुधवार शाम 4 बजे अधीक्षण यंत्री, मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी आगर को पत्र लिखकर तत्काल बिजली कटौती रोकने की मांग की।उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस कमेटी किसानों के समर्थन में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इस मुद्दे पर जिलेभर के किसानों में रोष व्याप्त है।