लातेहार: टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से परेशान किसानों ने मांगी इच्छा मृत्यु, माकपा ने निकाली पदयात्रा
लातेहार। टोरी-चंदवा रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर किसान सभा और माकपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उदयपुरा से डीसी कार्यालय तक करीब 4 किलोमीटर पदयात्रा निकाली। चिलचिलाती धूप में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को किसानों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर जाम की समस्या से मुक्ति की मांग की।