ब्यावरा: एमपी मेरिट लिस्ट में ब्यावरा की छात्रा वंशिका यादव ने दसवां स्थान प्राप्त किया
Biaora, Rajgarh | Apr 15, 2026 ब्यावरा के इन्दौर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने 98% अंक के साथ कक्षा 10 वीं एमपी मेरिट लिस्ट में 10वां स्थान प्राप्त किया।छात्रा वंशिका यादव ने उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बुधवार को शाम 4 बजे कहा कि यह सफलता शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस खुशी के अवसर पर प्राचार्य सहित समस्त शिक्षकगणों ने टॉपर छात्रा को को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।