मुरैना नगर: आंतरी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल से ग्वालियर रेफर
मुरैना जिले के आंतरी के पास शनिवार को एक सड़क हादसा सामने आया। जिसमें शनिवार को बताया गया कि विलऔया से जौरा की ओर आ रहे बाइक सवार को एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामवरण पुत्र केदार निवासी करेरा गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार के बाद रैफर कर दिया है।