खंडवा नगर: बरगी डेम हादसे के बाद ओंकारेश्वर में अलर्ट, सीएमओ का आदेश- बिना लाइफ जैकेट के नर्मदा में नहीं चलेंगी नावें
जबलपुर के बरगी डेम में क्रूज डूबने से हुई मौतों के बाद नगर परिषद ओंकारेश्वर नर्मदा नदी में नावों के संचालन को लेकर अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को सीएमओ ने नाव संचालकों को आदेश जारी करते हुए कहा कि तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को बिना लाइफ जैकेट नाव में नहीं बैठाएं। यदि कोई ऐसा करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।