भोपाल के बोरी मंडल में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती बड़े आदर और उत्साह के साथ मनाई गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश मंत्री सोमसिंह सोलंकी ने उनके जीवन और देशभक्ति पर विचार साझा किए।