कटघोरा: चलती कार में लगी आग, 3 लोग बाल-बाल बचे, भाजपा नेता के भाई डॉ. विवेक महतो की गाड़ी जलकर खाक
Katghora, Korba | May 16, 2026 कोरबा में कटघोरा मार्ग पर जेलगांव नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। रायपुर की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।कार में सवार भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विकास महतो के भाई डॉ. विवेक रंजन महतो सहित तीन लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।