हरदा: शहर की नई जिला अस्पताल बिल्डिंग में गंदगी पर सख्ती, अब एक मरीज के साथ सिर्फ एक अटेंडर, थूकने पर लगेगा ₹500 जुर्माना।
Harda, Harda | Jul 13, 2026 हरदा जिला अस्पताल की नई भवन में लगातार बढ़ रही गंदगी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने सख्त कदम उठाए हैं। अब अस्पताल में भर्ती प्रत्येक मरीज के साथ केवल एक अटेंडर को ही पास के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल परिसर में पान-गुटखा खाकर थूकने और गंदगी फैलाने वालों पर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया जाएगा।