विदिशा नगर: बेटी की मौत का रहस्य: पिता का सवाल—आखिर आरोपी अब तक बाहर क्यों
विदिशा में एक बेटी की मौत अब इंसाफ की लड़ाई बन गई है। ग्राम भौरिया निवासी मीठालाल अपनी बेटी सलोनी की मौत को दहेज हत्या बताते हुए लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। मंगलवार दोपहर 12 बजे परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद सलोनी पर महंगे वाहन और नकदी लाने का दबाव बनाया जाता था। 13 मई 2026 को उसकी मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।