गुण्डरदेही: ग्राम पंचायत जरवाय में 12 लाख 50 हजार रुपए की लागत से दो विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया
ग्राम पंचायत जरवाय में 12 लाख 50 हजार रुपए की लागत से होने वाले दो विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें सेट निर्माण एवं अधो संरचना कार्य के लिए 10 लाख रुपए और सतनाम भवन के चारों ओर जाली घेरा लगाने के लिए ढाई लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू रहे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत जरवाय के सरपंच रानू दीपक पटेल ने की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कसौंदा के सरपंच जितेंद्र चंद्राकर, जरवाय के उपसरपंच कमलेश देश लहरे, रोजगार सहायक चंदू साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।