जहानाबाद: जहानाबाद स्टेशन के पास ऑटो चालक से मारपीट और लूटपाट, पीड़ित ने बताया आपबीती
जहानाबाद। नगर थाना क्षेत्र में जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर रात 25 वर्षीय एक ऑटो चालक के साथ मारपीट की घटना हुई। पीड़ित चालक ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन, नकदी और गले का लॉकेट भी छीन लिया गया। घटना के बाद घायल चालक ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार कार्रवाई में जुट गई है।