जहानाबाद: जहानाबाद में मौसी घर जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को दूसरे बाइक ने मारी टक्कर ; पत्नी की हालत गंभीर
जहानाबाद। शहर के राजा बाजार के समीप बायपास मार्ग पर दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक दंपती घायल हो गए। हादसे में पति को मामूली चोटें आई हैं, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है एवं आगे की प्रक्रिया मंगलवार सुबह जारी रही।