जशपुर: कुनकुरी में बन रहा 250 सीटर अत्याधुनिक नालंदा परिसर, युवाओं को मिलेगी 24 घंटे अध्ययन की सुविधा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी के सलियाटोली में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से 250 सीटर सर्वसुविधायुक्त नालंदा परिसर का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने 21 जून 2025 को इस परियोजना का भूमिपूजन किया था। जशपुर जनसम्पर्क अधिकारी से बुधवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार यह परिसर आधुनिक लाइब्रेरी, डिजिटल संसाधनों और प्रतियोगी परीक्षाओं की