बेंगाबाद: महेशलुंडी में ‘हर घर सुरक्षा अभियान’ के तहत बीमा योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
‘हर घर सुरक्षा अभियान’ के तहत ग्राम पंचायत महेशलुंडी में मंगलवार को 12 बजे एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अजीबिका महिला संकुल संगठन के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बीमा योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।