जखनिया: 13 साल पुराने हंसराजपुर कांड में बड़ा फैसला, पूर्व विधायक विजय कुमार सहित सभी 63 आरोपी हुए बरी
गाजीपुर की राजनीति और कानून व्यवस्था से जुड़े 13 साल पुराने बहुचर्चित हंसराजपुर चौकी तोड़फोड़ और पुलिस की गाड़ी फूंकने के मामले में आज बड़ा फैसला आया है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक विजय कुमार, सीपीएम नेता विजय बहादुर सिंह समेत सभी 63 आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।दरअसल यह मामला साल 2013...